कहने को तो आज़ाद भारत पर भारतीय ग़ुलाम किये जाते हैं,
हर संवैधानिक हक़ हमसे छीन लिए जाते हैं,
मोहब्बत की मिसाल देश में नफरत भरते जाते हैं,
लोकतंत्र की आड़ में देश को बर्बाद करते जाते हैं,
मेरे देशवासियों समझो देश के दीमकों को जो खोखला किये जाते हैं,
हम सब देश के नागरिकों को मिलकर करना है इन दीमकों का खात्मा,
तभी असल में भारत होगा स्वतंत्र और तृप्त होगी शहीदों की आत्मा,
हम सब स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिए जाते हैं और परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ दिए जाते हैं।

भारत सही मायने में आज़ाद तब होगा जब जनता क्रांति लाकर इन दीमकों से देश को आज़ाद कराएगी।

महेश शर्मा एक आम भारतीय नागरिक
लाइफ कोच, ब्लॉगर, लेखक, काउंसलर
"राधे कुटि" 1547 नेपियर टाउन, होम साइंस कॉलेज रोड, जबलपुर म.प्र. 482001
ईमेल:maheshlifecoach@gmail.com
M

Comments